भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों के लिए गैर वित्तीय प्रोत्साहन पुरस्कार को 3 महीने के लिए लागू कर दिया है। प्रोत्साहन राशि विभाग वार उत्पादन को लेकर दिए जाने वाले लक्ष्य और उसके मुताबिक कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन के आधार पर दी जाएगी। कर्मियों में उत्साह बढ़ेगा।
यूनियनों ने इसके लिए प्रबंधन से मांग की थी। प्रबंधन के अनुसार इससे कर्मचारियों का पे पॉकेट बढ़ेगा। साथ ही संयंत्र के उत्पादन उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी। अभी तक कुछ विभागों में ही गैर वित्तीय प्रोत्साहन पुरस्कार मिलता था। अब यह सभी विभागों में लागू होगा। यूनियनों का तर्क था कि बीएसपी इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट है और यहां सभी कर्मचारियों का उत्पादन उत्पादकता एवं लाभार्जन में योगदान रहता है। इसलिए सभी कर्मचारियों को गैर वित्तीय प्रोत्साहन पुरस्कार का लाभ मिलना चाहिए। उसके बाद प्रबंधन ने इस दिशा में पहल की। इसमें अलग-अलग विभाग को उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है, उसके अनुसार राशि मिलेगी। प्रबंधन के फैसले से कर्मियों में भी लक्ष्य का पूरा करने उत्साह बनेगा।