जलग्रहण परियोजना अंतर्गत संविदा नियुक्ति के संबंध में दावादृआपत्ति आमंत्रित :

त्वरित खबरे :

21 अप्रैल 2023 

दुर्ग/ डब्ल्यूडीसी- पीएमकेएसवाई 2.0 अंतर्गत स्वीकृत जलग्रहण परियोजना अंतर्गत संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे, प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं मूल्यांकन पश्चात् पात्र एवं अपात्र उम्मीदवारों की सूची दावादृआपत्ति हेतु कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक  डब्ल्यूसीडीसी, के सूचना पटल एवं वेबसाईटपर अवलोकन किया जा सकता है।

उम्मीदवार अपना दावादृआपत्ति 28 अप्रैल 2023 शाम 5.30 बजे कार्यालयीन दिवस में संपूर्ण दस्तावेज सहित स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।