सेवानिवृत्त निगमकर्मी ने बहू और उसकी मां पर साढ़े 9 लाख के सामान चोरी का केस दर्ज कराया

त्वरित खबरे

मदरटेरेसा नगर निवासी अवधराम चंद्राकर ने अपनी बहू, बेटी की सास व बहू की सहेली के खिलाफ घर में करीब साढ़े 9 लाख रुपए के जेवरात, कैश व अन्य सामान की चोरी का केस दर्ज कराया है। अवधराम सेवानिवृत्त निगम कर्मी हैं।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को तीनों संदेहियों को बयान के लिए थाने बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। निगमकर्मी का आरोप है कि लव मैरिज करने के ठीक तीन महीने बाद बहू, अपनी मां और सहेली के साथ मिलकर घर से कैश समेत साढ़े नौ लाख रुपए का जेवर, मोबाइल और 3 बाइक की चाबी चोरी करके ले गए। पुलिस की सूचना पर बहू को घटना का पता चलने के बाद थाने लेने गए थे, लेकिन बहू ने ससुराल आने से मना कर दिया। पुलिस ने मदरटेरेसा नगर निवासी अवधराम चंद्राकर की शिकायत पर बहू पूजा, उसकी मां किस्मित और बहू की सहेली लक्ष्मी के खिलाफ धारा 380 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। प्रार्थी अवधराम ने बताया कि 2 जुलाई को बेटे लिकेंद्र ने आर्य समाज में बहू पूजा से लव मैरिज किया। इसके बाद से बहू साथ में रह रही थी। 2 अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे बहू घर से कैश, जेवर और अन्य समान लेकर गायब हो गई। इसके बाद कुछ देर बाद पुलिस घर पहुंची। मामले में जांच जारी है।