दुर्ग में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 151 मंदिर से निकाली जाएगी यात्रा, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम...

त्वरित ख़बरें

 दुर्ग - हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसे लेकर दुर्ग और भिलाई में अलग-अलग आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। भिलाई में 151 मंदिरों से ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। 4 अप्रैल को ध्वज यात्रा सेक्टर 1 मां शारदा मंदिर से सेक्टर 9 हनुमान मंदिर तक निकाली गयी | जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आकर्षक झांकी भी निकाली जाएगी। कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

दुर्ग में पंचमुखी हनुमान मंदिर में मनेगी जन्मोत्सव 

हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान जन्मोत्सव समिति, बजरंग मंदिर कसारीडीह द्वारा 5 और 6 अप्रैल को दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्य और अधिवक्ता विजय चौधरी ने बताया कि जन्मोत्सव की शुरुआत 5 अप्रैल को होगी। सुबह 5 बजे प्रभातफेरी, सुबह 8 बजे अखंड ज्योति प्रज्जवलित और शाम 4 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।