मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4755 पॉजिटिव मिले - भोपाल में संक्रमितों में 10 से ज्यादा डॉक्टर
त्वरित ख़बरें - भोपाल में 24 छात्र संक्रमित; सिंधिया स्कूल के 10 से ज्यादा कर्मी पॉजिटिव; शिक्षा केंद्र के लोकेश जांगिड़ भी संक्रमित

भोपाल के नवोदय स्कूल रातीबड़ के 24 स्टूडेंट्स पॉजिटिव आए हैं। सभी को स्कूल में ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4755 पॉजिटिव मिले। एक्टिव केस 21394 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 6% पहुंच गई। प्रदेश में 33 मरीज ICU में एडमिट हैं। राज्य शिक्षा केंद्र के एडिशनल मिशन डायरेक्टर लोकेश जांगिड़ की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। गुरुवार सुबह उन्होंने टेस्ट कराया था। कुछ देर पहले उन्होंने विभाग को भी इसकी सूचना दी। एक दिन पहले उनका नौकर भी संक्रमित आया था। सरकार के निर्देश अनुसार सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेगा | सिर्फ व्यापमं के तहत होने वाली सभी परीक्षाएं जारी रहेंगी।

मंत्री कमल पटेल की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना के लक्षण नहीं होने पर दोबारा RTPCR टेस्ट करवाया। मां नर्मदा के आशीर्वाद से रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सांसद बोले, इंदौर में जनवरी के अंत तक पीक पर होगा कोरोना
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में इंदौर में कोविड का पीक आ सकता है। देश और दुनिया का ट्रेंड देख रहे हैं। कुछ विशेषयज्ञ से बात की है। ये ट्रैंड इंदौर में भी आ सकता है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। कुछ और निर्णय भी लिए हैं। हमारी प्रशासनिक और स्वास्थ्य स्तर पर तैयारी है।

  • भोपाल में गुरुवार को 1008 नए केस मिले। इनमें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, 1 से 18 साल के 73 बच्चे, 61 से अधिक उम्र के 72 बुजुर्ग और 10 डॉक्टर भी शामिल हैं। नए संक्रमितों में दो बच्चों की उम्र महज एक साल है। तीसरी लहर में अब तक 5 मंत्री, 2 विधायक, दो पूर्व सांसद, दस आईएएस और 2 आईपीएस संक्रमित हो चुके हैं।
  • इंदौर में 1291 नए संक्रमित मिले हैं। जबलपुर में 349 केस आए। सागर में 263, रीवा में 61 नए केस आए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए भोपाल में सभी मेडिकल स्टाफ की छुटि्टयां निरस्त कर दी गई हैं। इसमें डॉक्टर, अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। इस संबंध में भोपाल के सीएमएचओ ने आदेश भी जारी कर दिया है।
  • ग्वालियर में 635 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 570 ग्वालियर के हैं, 42 अन्य शहरों से। 23 की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। अतिरिक्त महाधिवक्ता और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमित मिले हैं। नगर निगम आयुक्त भी संक्रमित हो गए हैं। निगमायुक्त पर शहर को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क और रोको-टोको अभियान की जिम्मेदारी थी। हाईकोर्ट के 6 कर्मचारी, सिंधिया स्कूल फोर्ट के 10 से ज्यादा कर्मी भी संक्रमित आए हैं।

भोपाल में संक्रमितों में 10 से ज्यादा डॉक्टर

राजधानी में पॉजिटिव आने वालों में 10 से ज्यादा डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें एम्स के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की HOD डॉ. शिखा मलिक, उनके पति और एम्स के ही रेडियो डायग्नोसिस डिपार्टमेंट के HOD डॉ. राजेश मलिक भी हैं। GMC के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की HOD डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव भी संक्रमित मिली हैं। BMHRC की डॉ. वैष्णवी समेत एम्स और GMC के जूनियर डॉक्टर समेत 10 से ज्यादा डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को जो मरीज मिले हैं इनमें 72 बुजुर्ग भी शामिल हैं। पॉजिटिव आए एक बच्चे के घर में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations