30 जनवरी 2023
राजनांदगांव। हल्दी वार्ड 51 में सिन्हा परिवार एवं समस्त ग्राम वासी वार्ड नंबर 51 में 22 से 30 जनवरी तक माता मति बैसाखिन बाई सिन्हा के स्मृति में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण (गुप्त नवरात्रि) में आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक (भागवताचार्य) पंडित होमेंद्र प्रसाद दुबे (ग्राम सुरगी) वाले है एवं परायणकर्ता वेद प्रकाश दुबे सुरगी है। समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।यजमान दिलीप सिन्हा एवं श्रीमती बृज बाई सिन्हा है।
पंडित होमेंद्र प्रसाद दुबे ने व्यासपीठ से कथा प्रसंग में शिव पार्वती मंगल विवाह का विस्तृत कथा सुनाई। आयोजक जनों ने शिव पार्वती की मंगल विवाह की बहुत ही सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। शिव पार्वती विवाह के भजनों में जमकर झूमे श्रद्धालु।अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह किया है।