फिल्म ‘लाइगर’ की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा के साथ उनके घर पहुंची एक्ट्रेस अनन्या पांडे, पूजा कर एक्टर की मां से लिया आशीर्वाद …

त्वरित खबरे :

18/अगस्त /2022

आगामी फिल्म ‘लाइगर’ की रिलीज से पहले एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ उनके घर पर एक पूजा में शामिल हुईं हैं और अनन्या पांडे ने एक्टर की मां से आशीर्वाद लिया है. फिल्म ‘लाइगर’ के लिए रखी गई पूजा की कुछ फोटोज अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं.

सामने आए फोटो में दोनों कलाकारों को लाल रंग का कपड़ा लिए एक सोफे पर बैठे देखा जा सकता है. उनके बगल में पुजारियों का एक समूह खड़ा दिखा दे रहा है. वहीं, दूसरी फोटो में दोनों को मुस्कुराते हुए दिखाया गया है, क्योंकि विजय की मां ने उन्हों अच्छे भाग्य के लिए आशीर्वाद दिया है

फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कैप्शन में किखा कि “विजय देवरकोंडा की अम्मा से आशीर्वाद और ‘लाइगर’ के लिए हैदराबाद में उनके घर पर पूजा. धन्यवाद आंटी.