अवॉर्ड शो में देसी अंदाज में दिखाई दिए Pankaj Tripathi, पत्नी के साथ इस लुक की हर तरफ हो रही चर्चा

त्वरित खबरे :

16 जुलाई 2022

अवॉर्ड शो में शामिल हुए मिर्जापुर के कालीन भैय्या के नाम से मशहूर एक्टर Pankaj Tripathi का लुक चर्चा का विषय बन गया. उनका हालिया देसी हैंडसम अवतार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बांकी बॉलीवुड हस्तियों के लुक के अलग Pankaj Tripathi के देसी लुक ने सारी लाइमलाइट लूट लिया. इस अवॉर्ड शो में Pankaj Tripathi के साथ उनकी पत्नी Mridula Tripathi भी उनके साथ नजर आ रहीं थीं.

अवॉर्ड शो में Pankaj का देसी अंदाज

बता दें कि पंकज त्रिपाठी हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो में जब पहुंचे तो लोग उन्हें देखते ही उनके दीवाने हो गए. फैंस को बड़े अवॉर्ड शो में पंकज का देसी अवतार देखने को मिला. उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना है और सफेद रंग की धोती पहनी हुई है. इस लुक को उन्होंने ब्लू ब्लेजर के साथ पेयर किया हुआ है. पंकज का ये अंदाज देसी तो है, लेकिन उन पर काफी ज्यादा फब भी रहा है. एक्टर के साथ आई उनकी पत्नी मृदुला ने भी हरे संग की साड़ी पहनी हुई थी. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे.

गांव में की मस्ती

मालुम हो कि पिछले दिनों  अपने गांव में स्पॉट हुए थे. एक्टर अपने पैतृक गांव बिहार के गोपालगंज जिला के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव में छुटियां मनाने गए हुए थे. इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों के साथ खूब मस्ती भी की. यहीं नहीं उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर लिट्टी-चोखा भी बनाया, जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लोगों को पंकज त्रिपाठी का जमीन से जुड़ा हुआ ये चेहरा काफी पसंद आया

पंकज की आने वाली वेब सीरीज

इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शेरदिलः द पीलीभीत सागा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. यह फिल्म 24 जून को रिलीज हुई थी, इस फिल्म से Pकी पत्नी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसमें नीरज काबी और सयानी गुप्ता भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे. यह टाइगर रिजर्व में हुई असली घटना से प्रेरित कहानी है. इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर जीत मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. इसके अलावा ‘मिर्जापुर 3’ की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है.