यो यो हनी सिंह के “क ख ग” गाने में ऐसा क्या है कि प्रतिबंध लगाने की उठी मांग,

त्वरित खबरे :

14 जुलाई 2022

भोपाल। सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का नया गाना “क ख ग” (Ka Kha Ga song )विवादों में घिर गया है। गाने पर प्रतिबंध की मांग उठने लगी है। एमपी के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा (Former Minister Sajjan Singh Verma) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को पत्र लिखकर गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी को पत्र में लिखा है कि-  हाल ही में गायक यो यो हनी सिंह ने “क ख ग” नामक एल्बम गीत लॉन्च किया है। इस पर सरकार को तुरंत एक्शन लेते हुए उसका प्रसारण पूरे देश में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। क ख ग गीत छोटे छोटे बच्चों के लिए अत्यंत ख़तरनाक है। इस गीत के शब्दों का सीधे-सीधे छोटे बच्चों तथा उनकी स्कूल लाइफ से सीधा संबंध है यदि बच्चे इस तरह के गीत सुनेंगे तो उनमें बहुत से मानसिक विकार उत्पन्न होंगे। इस तरह के कई गीत तथा वीडियो वेब सीरीज छोटे बच्चे युवा देख रहे हैं जिससे उन्हें उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और वह अल्पायु में विभिन्न तरह की सामाजिक बुराइयों की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं नशाखोरी बढ़ रही है तथा महिला सुरक्षा पर भी इस तरह की गतिविधियों का बुरा असर देखने को मिल रहा है।

सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिथा कि- माननीय नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, यो यो हनी सिंह द्वारा संदिग्ध गीत “क ख ग” के प्रसारण पर पूरे देश में तुरंत प्रतिबंध लगाइए। इस तरह के गीत हमारे देश के छोटे छोटे बच्चों के मानसिक विकास के लिए बेहद ख़तरनाक है।