08 /07 /2022
खैरागढ़ इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय के कारण ही प्रसिद्ध है ,आज संगीत और ललित कलाओं में रुचि रखने वाले खैरागढ़ का नाम बड़ी श्रद्धा और आदर के साथ लेते हैं, इस इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना पद्मावती देवी ने की थी वह खैरागढ़ की रानी थी उनके कमल विलास पैलेस में इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी,, संस्कृति के प्रति उनका लगाओ इतना गहरा था कि वह एक ऐसे विश्वविद्यालय की स्थापना कर गई जो पूरे विश्व में संगीत एवं ललित कलाओं का अग्रणी विश्व विद्यालय माना जाता है, इस विश्वविद्यालय में चित्रकला भी सम्मिलित है यहां पर छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ के बाहर से भी चित्रकला प्रशिक्षण के लिए आते हैं चित्रकला से मैं रुचि रखने वाले विद्यार्थी आपको यहां खैरागढ़ में हाट बाजार या किसी अन्य स्थान पर अभ्यास करते हुए दिखाई देंगे जैसा कि हमारी त्वरित खबरें की टीम ने देखा है, विक्रांत साहू , को वे रविवार के दिन जो खैरागढ़ में हाट बाजार लगता है, वहां के लोगों का तथा सब्जी खरीदते एवं बेचते ग्राहकों एवं व्यापारियों का चित्र बना रहे थे.