रिपोर्टिंग श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा: मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार 62ओल्ड नेहरु नगर भिलाई स्थित आनंद फ्रेश में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थो में हो रहे मिलावट की जानकारी होने एवं पुरे साक्ष्य मौजूद होने पर त्वरित ख़बरें अखबारमें समाचार प्रकाशित किया खाद्य अधिकारी द्वारा इनके महमरा स्थित खटाल का जांच किया गया तो आनंद फ्रेश वालो की गलती पाई गयी परन्तु अधिकारी द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गयी, जिसके चलते आनंद फ्रेश के मालिक अर्जुन जैन एवं उनके मैनेजर विपिन बंसल द्वारा धमकी दिया गया की हमारे कारोबार से संबंधित खबर प्रकाशित करने ही हिम्मत कैसे हुई तुम जानते नही हम लोग कौन है हमारी पहुँच कहाँ कहाँ तक है इसका अंदाजा भी नही होगा तुमको, ज्यादा अति खबर का नतीजा यह होगा की तुमको जान भी गवाना पड़ सकता है, इस तरह की धमकी आनंद फ्रेश के मालिक, मैनेजर द्वारा दिया गया खबर प्रकाशित करने का अर्थ यही है की जो लोग इस मिलावटी दूध एवं खाद्य पदार्थो का सेवन कर रहे है जिसके सेवन से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का होने का खतरा बना हुआ है पत्रकार होने का यही मकसद है मेरा की मैं अपनी खबर से लोगो को जागरूक कर सकू एवं जो खाद्य पदार्थो में मिलावट कर अपनी जेब भर रहे है लोगो को गुमराह कर रहे है उनकी सच्चाई सामने लाना यही मेरा मकसद है जिस पर आनंद फ्रेश के मालिक जान से मरवा देने एवं झूठे केस में फसवा देने की धमकी देकर बार बार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है, जेल भेज देने के लिए अपनी पहुच लगा रहे है | प्रधान संपादक एवं किसी भी कर्मचारी को किसी तरह का नुकसान होता है इसकी सारी जवाबदारी अर्जुन जैन, विपिन बंसल की होगी | पांच लोगो द्वारा मिलकर प्रधान संपादक को फसाने की कोशिश किया जा रहा है |
इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब विपिन बंसल द्वारा त्वरित खबरें अखबार में पूर्व में कार्यरत नताशा बघेल और लक्ष्मी नाम की लड़की को त्वरित खबरें कार्यालय भेजा गया नताशा बघेल उर्फ लक्ष्मी हमें आकर बताती है की मुझे विपिन बंसल द्वारा त्वरित खबरें के संपादक प्रहलाद दुबे को 376 मामले के रेप केस में फसाने के लिए बोला जा रहा है नताशा द्वारा कथित वीडियो एवं ऑडियो हमारे समक्ष मौजूद है जिसमें उसने स्पष्ट कहा है कि विपिन बंसल द्वारा उसे त्वरित खबर के संपादक को फंसाने के एवज में इतने पैसे दिए जाएंगे की वह सोच भी नहीं सकती |
इस तरह की घटना से भयभीत होकर न्याय हेतु माननीय मुख्यमंत्री सहित महानिदेशक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, को शिकायत दिया गया है एवंउनके द्वारा आश्वाशन दिया गया है की इस शिकायत में जांच किया जाएगा जिसकी जाँच जारी भी है |