मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज खरोरा में नगर इकाई अध्यक्ष का चयन

त्वरित ख़बरें - नगर इकाई अध्यक्ष के रूप डॉक्टर पूर्णेन्द्र वर्मा का चयन किया गया

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई खरोरा में नगर इकाई अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से नगर पंचायत खरोरा मनवा कुर्मी समाज द्वारा किया गया इस मौके पर नगर इकाई के सभी सामाजिक व्यक्ति शामिल हुए और सभी बुजुर्गों के निर्देशानुसार नगर इकाई अध्यक्ष के रूप डॉक्टर पूर्णेन्द्र वर्मा का चयन किया गया।

नगर के स्वामी विवेकानंद कन्या हाईस्कूल में आयोजित बैठक में नगर के सभी कुर्मीजन एकत्र हुए, नगर इकाई में अध्यक्ष पद पर नियुक्त के लिए नाम मांगा गया जिस पर पुरानी बस्ती खरोरा के सक्रिय समाजसेवी डॉक्टर वर्मा का नाम आगे आया और सर्वसम्मति से उन्हें नगर इकाई प्रमुख घोषित कर सामाजिक जिम्मेदारी को निपूर्णता से निर्वहन करने शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

 मौके पर समाज के सभी सम्माननीय उपस्थित रहें जिनमें पूर्व अध्यक्ष महेश वर्मा जी, समाज प्रमुख धनेश वर्मा जी, केंद्रीय कार्यकारणी से कमल नारायण वर्मा जी, छविराम वर्मा जी, बलकरण, गौकरण वर्मा जी, एल्डरमेन कमल देवेंद्र वर्मा जी, अशोक वर्मा जी, संजय वर्मा जी, कौशल वर्मा जी, कैलाश बघेल जी, पत्रकार गजेंद्र रथ वर्मा जी, लोक गायक जय प्रकाश वर्मा, अजय वर्मा समेत नगर के सभी सम्मानित मनवा कुर्मी समाज के नगर इकाई सदस्य मौजूद रहे सभी ने नगर इकाई के नए अध्यक्ष को बधाई दिये और समाज के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही, बता दें कि *डॉक्टर पूर्णेन्द्र वर्मा पूर्व समाज प्रमुख व राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक गोविंद राम जी वर्मा के पुत्र व महतारी लोककला मंच के संस्थापक चन्द्र भूषण वर्मा के अनुज हैं।*