डिजिटल सदस्यता से लोगो को जोड़ने के निर्देश - सुबोध हरितवाल

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग साहिना खान -

 दुर्ग जिला युवा कांग्रेस की बैठक ज़िला मुख्यालय दुर्ग राजीव भवन में आयोजित की गई इस बैठक प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय  प्रवक्ता और दुर्ग सम्भाग प्रभारी सुबोध हरितवाल ने ली, ज़िला दुर्ग के प्रभारी तथागत विजय पांडेय ने डिजिटल मेंबरशिप और 1 बूथ 10 यूथ के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की रणनीति तय की। और 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस को मिले ढाई लाख मेंबरशिप लक्ष्य को पूरा करने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के दिशा निर्देश का पालन करने और 1 अप्रैल से 1 बूथ 10 यूथ का अभियान चलाने का निर्देश कर यूथ कांग्रेस की इस  मुहिम में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की गई है

इस कार्यक्रम में उपस्थित  जिला प्रभारी तथागत विजय पांडेय  आईटी एवम सोशल मीडिया सेल के चैयरमैन अनूप वर्मा  , सचिव अमित जैन , ज़ुल्फ़िकार सिद्दीकी निखिल खिचरिया, प्रदेश प्रवक्ता रमीज़ रज़ा, एनी पीटर , जिला अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, दुर्ग विस अध्यक्ष आयुष शर्मा,विस् अहिवारा अमन सिंह ,विस भिलाई ,अफरोज खांन विस दुर्ग ग्रामीण सनिर साहू, उपस्थित रहे। सुबोध हरितवाल ने कही दो टूक निष्क्रिय पदाधिकारियों की हो सकती  है बहुत जल्दी छुट्टी विधानसभा अध्यक्षों को दिए कढ़े निर्देश जल्द से जल्द  पदमुक्त किया जाए|