ग्राम पंचायत पेंड्रावन में 5 अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास मार्केटिंग हेड - अजगर को देख मचा हड़कंप, ग्रामीणों में फैली दहशत, पकड़े जाने पर ली राहत की सांस

दुर्ग /धमधा - दुर्ग जिले के विकास खंड धमधा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पेंड्रावन   में  अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।अजगर को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।  इसके बाद लोगों ने पुलिस व वन विभाग की टीम को सूचना दी। साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच लक्ष्मी रेखचंद  सिन्हा ने एवं सचिव विश्राम साहू ने त्वरित ख़बरें अख़बार के मार्केटिंग प्रमुख निशा बिस्वास को सूचना दी जिस पर मार्केटिंग प्रमुख द्वारा सरपंच सचिव को वन विभाग के अधिकारी से बात चित करने की सलाह दी | 5 अजगर के झुण्ड को देखकर ग्राम वासियों में काफी दहशत फैली हुई थी किसी को अजगर द्वारा नुकसान न हो इस प्रयास में ग्राम वासी इक्कट्ठा हो गये थे सरपंच एवं सचिव ने ग्राम वासियों को ढांढस बंधाते हुए जल्दी ही अजगर को पकड़ने का आश्वाशन दिया | 

ग्राम वासियों ने अपना  साहस दिखाते हुए अजगर को पकड़ने का प्रयास किया और सफल भी हुए फिर मौके पर पहुची वन विभाग की टीम को सौप दिया गया | जय कुमार ‌ बिलोरी पंचायत,डेविड वर्मा पेड्रावन पंचायत,शीतल वर्मा पेंड्रावन पंचायत द्वारा सहयोग प्रदान किया गया | मौके पर 112 की टीम भी पहुची थी | एवं वन विभाग की टीम में सागर हथेल(जैव विविधता परियोजना दल रायपुर),एस यसन्ना (डिप्टी रेंजर),त्रयमबक साहु (वन पाल) उपस्थित रहे |

अजगर को पकड़ने में ग्राम पंचायत पेंड्रावन  के सरपंच लक्ष्मी रेखचंद  सिन्हा और सचिव विश्राम साहू  एवं समस्त ग्रामवासी का सहयोग रहा |

ग्राम पंचायत पेंड्रावन में मिले 5 अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप

ग्राम पेंड्रावन में अजगर को पकड़ते हुए