*ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही जारी, खुले में शराब सेवन एवं अड्डेबाजी करने वाले 121 व्यक्तियों पर कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री करते 03 आरोपी गिरफ्तार
▪️ *जिलेभर में अड्डेबाजी करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब सेवन करने वाले 121 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।*
▪️ *नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*
▪️ *आरोपियों के कब्जे से 91 पौवा अवैध शराब एवं बिक्री से प्राप्त 1,370 रुपये सहित कुल 10,470 रुपये की संपत्ति जप्त की गई।*
▪️ *अवैध शराब बिक्री, नशाखोरी, अड्डेबाजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की विशेष अभियानात्मक कार्यवाही लगातार जारी है*।
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत जिले में अवैध शराब बिक्री, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, अड्डेबाजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 14.06.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना पुलगांव, चौकी अंजोरा एवं थाना रानीतराई क्षेत्रों में पृथक-पृथक दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलिहापुरी तालाब के पास आरोपी तोमन लाल को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 28 पौवा शराब एवं बिक्री रकम जप्त की गई।
चौकी अंजोरा क्षेत्र अंतर्गत बाजार चौक रसमड़ा में दबिश देकर आरोपी धुरवा बरैय्या को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 30 पौवा अवैध शराब एवं बिक्री रकम बरामद की गई।
थाना रानीतराई क्षेत्र अंतर्गत कौही-अशोका मार्ग स्थित तालाब किनारे पुल के पास आरोपी बलदेव सोनी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 33 पौवा अवैध शराब एवं बिक्री रकम जप्त की गई।
तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 91 पौवा अवैध शराब कीमती 9,100 रुपये एवं बिक्री से प्राप्त 1,370 रुपये, कुल जुमला 10,470 रुपये जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसके अतिरिक्त जिले के प्रत्येक थाना एवं चौकी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने एवं अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर दिनांक 14.06.2026 को कुल 121 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी करना।
▪️ घटनास्थल :
1. ग्राम कोलिहापुरी तालाब के पास, थाना पुलगांव क्षेत्र
2. बाजार चौक रसमड़ा, चौकी अंजोरा क्षेत्र
3. कौही-अशोका मार्ग तालाब किनारे पुल, थाना रानीतराई क्षेत्र
▪️ आरोपी का नाम :
1. तोमन लाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी पिसेगांव, थाना पुलगांव।
2. धुरवा बरैय्या, उम्र 59 वर्ष, निवासी थनोद, चौकी अंजोरा।
3. बलदेव सोनी, उम्र 66 वर्ष, निवासी केसरा, थाना रानीतराई।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 91 पौवा अवैध शराब।
2. बिक्री रकम 1,370 रुपये।
3. कुल जुमला कीमती 10,470 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव, चौकी अंजोरा एवं थाना रानीतराई के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। साथ ही जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्टाफ द्वारा अभियान चलाकर अड्डेबाजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही :
कुम्हारी – 12
भिलाई नगर – 12
वैशाली नगर – 10
उतई – 09
मोहन नगर – 07
दुर्ग – 07
नंदिनी नगर – 07
पद्मनाभपुर – 06
जामुल – 05
छावनी – 05
पुलगांव – 05
अंजोरा – 05
सुपेला – 04
नेवई – 04
स्मृतिनगर – 03
नगपुरा – 03
पाटन – 03
धमधा – 03
अमलेश्वर – 02
भिलाई भट्टी – 01
रानीतराई – 01
जामगांव – 01
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, नशीले पदार्थों की बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज को नशामुक्त बनाने हेतु पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
—0000—