वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग ने ली शिकायत एवं अपराध की समीक्षा बैठक...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

पूर्व के वर्षों में लंबित मर्ग, शिकायत का निराकरण करने दिए निर्देश...

भिलाई : आज दिनांक 16.11.2025 को विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग प्रातः 10.00 बजे पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को महिला कमांडो के गठन सहितकुल 10 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आहुत की गई ।बैठक के दौरान  लंबित मर्ग,साइबर सम्बंधित अपराध, अन्य प्रकरणों में ठोस साक्ष्य संकलन कर केस को मजबूती प्रदान करते हुए निराकरण करने, जनता के विरुद्ध तथा पुलिस के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का समय पर निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार अवैध शराब में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही बढ़ाने, निगरानी, गुण्डा बदमाशों पर लगातार निगाह रखने, इनके गतिविधियों की जांच किए जाने, अवैध कार्यों में संलिप्त आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर इनके विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने, सक्रिय चाकूबाजों, नशेड़ियों को सूचीबद्ध कर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया,समीक्षा बैठक में हर्षित मेहर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, प्रशांत पैकरा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा, चंद्र प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक रक्षित केंद्र, श्रीमती भारती मरकाम नगर पुलिस अधीक्षक नेवई, सुश्री आकर्षि कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।