दुर्ग विकासखंड धमधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिंगनी में 15 से 18 प्लस बच्चों को लगा कोरोना वैक्सीन | ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती केतकी यादव, सचिव लालू राम के द्वारा दिए गए जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत की कुल जनसंख्या 1109 है जिसमें पहला डोस 06 , दूसरा डोस 16, और 01 बूस्टर डोस लगाया गया कुल 23 लोगों का टीकाकरण किया गया | 4 लोगों का पहला डोस बचा हैं जिसमे से 2 बिमार हैं और 2 ग्राम से बाहर गए हुए हैं |
विकासखंड धमधा के ग्राम पंचायत रिंगनी में कुल जनसंख्या 1109 हैं जिसमें से 60 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सफलता पूवर्क किया गया | जिसमे पहला डोस 661 , दूसरा डोस 616 लोगों को लगाया गया , 49 लोगों का दूसरा टीकाकरण बचा हुआ हैं , ग्राम के 4 लोगों को दोनों टीकाकरण नहीं लगा हैं क्यूकि 2 लोग बिमार हैं और 2 लोग गाँव से बाहर गये हुए हैं |