3 दिन शीतलहर चलेगी...अंबिकापुर में 7° C गिरा तापमानरायपुर में नवंबर में 9 साल में दूसरी बार तापमान 13°C तक पहुंचा

त्वरित खबरें - दामिनी साहू रिपोर्टींग

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीतलहर चलने की आसंका बतायी जा है।कुछ दिनों पहले मैनपाट का  तापमान 4°C था  जिससे घास पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गईं है। जोकि अब  न्यूनतम तापमान 4°C से 9 °C हो गया है

बलौदाबाजार, पेंड्रा और अंबिकापुर में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। सुबह और शाम के समय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। यहां रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 8 डिग्री कम है। रायपुर में नवंबर में 9 साल में दूसरी बार रात का पारा 13°C तक पहुंचा है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.7°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

नवंबर महीना छत्तीसगढ़ में आमतौर पर ठंड की शुरुआत का समय होता है, लेकिन मौसम विभाग के रिकॉर्ड बताते हैं कि कभी यह महीना कड़कड़ाती ठंड लेकर आया तो कभी तेज गर्मी और बारिश का गवाह भी रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पुराने आंकड़ों के अनुसार 2 नवंबर 1935 को अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6°C दर्ज किया गया था। वहीं, 22 नवंबर 1883 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3°C दर्ज हुआ था जो अब तक नवंबर माह की सबसे ठंडी रात मानी जाती है।