जेल में बंद आरोपी सोशल मीडिया पर एक्टिव है।

त्वरित खबरे - दामिनी साहू रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर. के सेंट्रल जेल में बंद आरोपी का जिम करते वीडियो वायरल हो रहा है। जेल में अपने साथियों के साथ सेल्फी भी ली है। 3 महीने से जेल में बंद है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वीडियो और फोटोज 13 से 15 अक्टूबर के बीच के बताए जा रहे हैं।

सेंट्रल जेल में बंद आरोपी का नाम मोह. रशीद अली उर्फ राजा बैझड़ है। आरोपी के खिलाफ 2014 से लेकर अब तक 10 से ज्यादा मामले कोतवाली और टिकरापारा थाने में दर्ज हैं। इनमें हत्या, ऑर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे अपराध शामिल हैं।

इससे पहले रायपुर सेंट्रल जेल में झारखंड का गैंगस्टर अमन साव का फोटोशूट हो चुका है। अमन साव की फोटो जेल के अंदर से वायरल हुई थी। हालांकि अमन साव को झारखंड पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। उस समय भी जेल प्रशासन पर मिलीभगत और सुरक्षा चूक के आरोप लगे थे।

दरअसल, आरोपी मोह. रशीद अली उर्फ राजा बैझड़ जेल में अपना दबदबा दिखाना चाह रहा है। सेंट्रल जेल में बैरक नंबर 15 में जिम कर बॉडी बनाते वीडियो बनवाया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियोज को वायरल कराया। जेल में बंद आरोपी सोशल मीडिया पर एक्टिव है।

बताया जा रहा है कि राजा बैजड ने पहले अपने किसी रिश्तेदार को वीडियो कॉल किया। इसके बाद जेल के अंदर ही खुद का वीडियो बनाकर भेजा। वीडियो में वह यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल की दीवारों के अंदर भी उसका दबदबा है। उस पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है।