हर हाथ में हुनर, हर घर में समृद्धि जब नारी बने स्वावलंबी, तभी राष्ट्र बने संपन्न

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भरता बढ़ाओ कौशल है शक्ति, आत्मनिर्भरता है प्रगति

स्वावलंबी भारत अभियान के तहत वृंदानगर में महिला सशक्तिकरण का ऐतिहासिक आयोजन

आत्मनिर्भर नारी, सशक्त समाज की ओर सशक्त कदम 

राहुल ओझा डोंगरगढ़ ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग ;- भिलाई, 16 जून 2025: वृंदानगर, वार्ड क्रमांक 29 में आज स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में वार्ड की लगभग 300 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, जो यह दर्शाता है कि आज महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में जागरूक होकर सजगता से आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य “हर महिला बने आत्मनिर्भर – हर घर बने सशक्त” को जमीनी स्तर पर साकार करना था। महिलाओं को घरेलू उद्योग, स्वरोजगार, प्रशिक्षण, और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो उसका पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है।

इस आयोजन की सफलता में नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डेय, ज़ोन 2 की ज़ोन कमिश्नर मैडम, चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय भसीन, और स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे जी का विशेष योगदान रहा। इन सभी ने उपस्थित महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया और स्वदेशी तथा स्वावलंबन के संकल्प को दोहराया।

प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा, “यदि हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, तो उसकी नींव महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर ही टिकेगी। हमें गांव-शहर की हर महिला को हुनरमंद, आत्मविश्वासी और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना होगा। आज सरकार हर कदम पर मदद को तैयार है, जरूरत है केवल हिम्मत और पहल करने की।” उन्होंने बताया कि अभियान के अगले चरण में महिलाओं को लघु उद्योगों के लिए तकनीकी व विपणन सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान जोन आयुक्त महोदया को प्रेरणादायक पुस्तक ‘स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत’ भेंट की गई, जिसमें ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के लिए रोजगारोन्मुख योजनाओं का उल्लेख है। साथ ही उपस्थित समस्त बहनों और माताओं को ‘स्वदेशी बनाम विदेशी उत्पादों की सूची’ वितरित की गई, ताकि दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बल मिल सके और लोकल व्यापार को समर्थन मिले।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कौशल विकास ही आत्मनिर्भरता का आधार है। यदि हर महिला सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, खाना बनाना, डिज़िटल काम या किसी भी लघु हुनर में पारंगत हो जाए, तो वह आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकती है। महिलाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा लोन योजना आदि के बारे में बताया गया और इनका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

पार्षद संजय सिंह ने सभी अतिथियों, नगर निगम, जिला प्रशासन एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा –

“आज का यह आयोजन एक नई शुरुआत है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तो समाज स्वतः ही सशक्त होगा। हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह अभियान केवल एक दिन की प्रेरणा न होकर, एक सतत जन-आंदोलन बने।”

यह आयोजन महिला जागरूकता, प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रेरणास्पद पहल के रूप में हमेशा स्मरणीय रहेगा।