हमर चिन्हारी परिवार हुआ पुरस्कृत..!! छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्षश्रीमती निधि चंद्राकर द्वारा राज्य स्तरीय संगवारी सम्मान एवं छत्तीसगढ़ की महान नारी शक्ति सम्मान का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
आदरणीया श्रीमती कौशल्या देवी साय जी
धर्मपत्नी माननीय विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल के जाने-माने समाजसेवी स्वास्थ्य ,चिकित्सा, स्वच्छता, कला संस्कृति शिक्षा, एवं समाजिक हित से जुड़े हुए बहनों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किए गए एंव दुर्ग जिले से छत्तीसगढ़ कला ,संस्कृति एवं साहित्य, के लिए हमर चिन्हारी परिवार को पुरस्कृत किया गया । एवम् संयोजक सदस्य अनुराधा मिश्रा बताया कि हमरी टीम लगातार अपनी संस्कृति और बोली खाभा का प्रचार हर मंच और लोगों के बीच करता आ रहा है और समाज सेवा के रूप में पैड वितरण , वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान जैसे अनेकों कार्य करते जा रहा हैं आयोजन के मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय द्वारा हमर चिन्हारी के सभी मेंबर को आशीर्वाद और साधुवाद दिया गया यह पुरस्कार को लेने के लिए संस्थापक और संयोजक महेश गुप्ता, मेघराज वर्मा,अनुराधा मिश्रा, कविता निषाद , तनु साहु, दिलेश ठाकुर, संदीप पटेल,अशोक यादव शामिल रहे |