डोंगरगढ़ शिवपुरी में शासन प्रशासन के नाक के नीचे प्रतिबंधित लाल ईट के भट्टों का संचालन

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

डोंगरगढ़ ग्राम पंचायत शिवपुरी में शासन प्रशासन के नाक के नीचे प्रतिबंधित लाल ईट के भट्टों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। बड़े पैमाने में 2 लाख से अधिक प्रतिबंध लाल ईटों का भंडारण करके ग्राम शिवपुरी के ही नारद साहू द्वारा रखा गया है । उक्त शिकायत पर डोंगरगढ़ एस.डी.एम द्वारा जांच करते हुए कार्यवाही की बात कही गई.।