प्रतिबंधित नशीले दवाइयां के चार सौदागर पुलिस गिरफ्त में...

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

प्रतिबंधित नशीले दवाइयां के चार सौदागर पुलिस  गिरफ्त में...

थाना उतई अंतर्गत ग्राम सेलूद पाटन रोड में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर्स व्यावसायी करता था प्रतिबंधित नशीली दवाइयां की सप्लाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे।

टीम द्वारा नशे के कारोबारी पर सतत निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सील्ड से पाटन जाने के मार्ग पर मानिकचौड़ी मोड़ के पास दो व्यक्ति नशीली दवाइयां की बिक्री कर रहे हैं मुखबिर के सूचना पर बताएं स्थान पर घेराबंदी कर व्यक्तियों को पकड़ा गया और पूछताछ में अपना नाम कृष्णा यादव एवं अजय यादव बताया जिसकी तलाशी लेने पर कृष्ण यादव के कब्जे से एक नीले रंग के बाग के अंदर प्रतिबंधित दवाइयां Proxiohm- Spas 40 रेपर में कुल 960 नाग नीले रंग की कैप्सूल एवं alp=olum tablet 0.5 mg 30नग टैबलेट एवं वाहन एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 बी 6508 वह बिक्री की रकम ₹300 मोबाइल को जप्त किया गया एवं अजय यादव के कब्जे से एक गुलाबी रंग की थैली में रखा proxiohm - spas 10 रैपर में 240 नाग नीले रंग की कैप्सूल एवं alp = olum tablet 0.5 mg 38 नगर टैबलेट को बरामद किया गया है एवं बिक्री की रकम ₹500 एवं मोबाइल ऑफ आरोपियों से कडाई से पूछताछ करने पर बताएं कि पाटन पुराना बस स्टैंड में इटली डोसा बनाने वाले मनोज डोंगरे द्वारा उन्हें नशीली दवाइयां की सप्लाई की जाती है तत्पश्चात पुलिस टीम के द्वारा पाटन में मनोज डोंगरे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह पाटन पुराना बस स्टैंड के पास स्थित सिंह मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां खरीद कर मोटा मुनाफे के लालच में कृष्ण यादव अजय यादव को सप्लाई करना स्वीकार किया मनोज डोंगरे के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां alp=olum tablet 0.5 mg 20 नगर टैबलेट को जप्त किया गया तत्पश्चात ड्रग इंस्पेक्टर जागेश्वरी साहू को सूचना से अवगत कराया गया तथा ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर सिंह मेडिकल स्टोर पुराना बस स्टैंड पाटन में रेट कार्यवाही की गई जिसमें मेडिकल स्टोर के संचालक गोवर्धन सिंह द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया अधिक मुनाफे के लालच में बिना सब्सक्रिप्शन प्रतिबंधित दवाइयां की बिक्री करना स्वीकार किया सिंह मेडिकल स्टोर से alp=olum tablet 0.5mg 300 नग टैबलेट एवं बिक्री की रकम ₹2000 जप्त किया गया कुल जुमला कीमती 79,499  रूपये आरोपियों के विरुद्ध धारा 822 (का), 27 (का) एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, ड्रग इंस्पेक्टर जागेश्वरी साहू दुर्गा उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनी नेमन सिंह साहू, प्र0आर0 महेश देवांगन, प्र0आर0 कौशल साहू आरक्षक दुष्यंत लहरे, राजीव दुबे, ध्रुव नारायण, मुकेश यादव, सुरेंद्र चौहान, मनोज सिन्हा, कमल साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

आरोपीगण:

कृष्ण यादव पिता गजाधर यादव उम्र 21 साल 

अजय यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 21 साल 

मनोज डोंगरे पिता स्व0 गिरधारी डोंगरे उम्र 27साल 

गोवर्धन लाल सिन्हा पिता ठाकुर राम सिन्हा उम्र 45 साल