महिला स्वयं सहायता समूहों से रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाइड आटा का निर्माण एवं आपूर्ति करने हेतु चयन के संबंध में दावा आपत्ति में वृद्धि...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

सूरजपुर| छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा पूरक पोषण आहार व्यवस्था अंतर्गत रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाईड आटा निर्माण एवं आपूर्ति का कार्य करने हेतु सक्षम महिला स्व सहायता समूहों का चयन किया जाना है। रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाईड आटा निर्माण एवं आपूर्ति का कार्य करने हेतु सक्षम महिला स्व सहायता समूहों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों का पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया जा कर दावा-आपत्ति प्राप्ति करने की अंतिम तिथि 22 मई कार्यालयीन समय 05ः30 बजे तक निर्धारित की गई थी, जिसमें वृद्धि करते हुये अंतिम तिथि 26 मई तक बढ़ाई जाती है। दावा आपत्ति 26 मई शाम 05ः30 बजे तक स्वीकार की जायेगी। दावा आपत्ति हेतु आवेदन स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से भी कर सकते हैं ।