प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन में सांसद प्रतिनिधि तरुण हत्थेल होंगे सम्मिलित....

त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन में सांसद प्रतिनिधि तरुण हत्थेल होंगे सम्मिलित....

महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा दिनांक 22 में 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों (अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत) एवं अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर नवनिर्वाचित सांसद प्रतिनिधि तरुण हत्थेल को आमंत्रण पत्र भेज कर रेलवे विभाग द्वारा आमंत्रित किया गया है। अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रेलवे के तमाम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे देश और प्रदेश में रेलवे के विकास गति को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे महाप्रबंधक द्वारा भेजे गए आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सांसद प्रतिनिधि तरुण हत्थेल उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।