मोहभट्टा कलस्टर में 2126 आवेदनों का हुआ समाधान, विभिन्न योजनाओं से 56 ग्रामीणजन लाभान्वित हुए

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

           मोहला 16 मई 2025। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार  से जनसामान्य के हर समस्याएं का बेहतर समाधान किया जा रहा है, इसके चलते समाधान शिविर ग्रामीणजन के लिए मितान बन गया है। ग्रामीणों के हर सपनों को साकार किया जा रहा है। समस्याओं और मांगों का निदान करने के साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जनसामान्य द्वारा अपने विभिन्न समस्याओं और मांगों के संबंध में दिए गए आवेदनों पर अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। सुशासन तिहार को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत मोहभट्टा में समाधान शिविर आयोजित किया गया। मोहभट्टा में आयोजित समाधान शिविर में सभी पात्र 2126 आवेदकों को लाभान्वित किया गया।  

       मोहभट्टा में आयोजित समाधान शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर आवास की चाबी प्रदाय किया गया। 5 हितग्राहियों के लिए पेंशन स्वीकृत किया गया है। 27 हितग्राहियों को राशन कार्डए 5 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 2 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, 2 वरिष्ठ नागरिक को वय वंदन कार्ड,  2 हितग्राही को सुपोषण आहार, 5 महिलाओं को पेंशन स्वीकृति, 5 हितग्राहियों को शौचालय स्वीकृति आदेश प्रदाय किया गया।

         समाधान शिविर में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व सुशासन तिहार आयोजित कर ग्रामीणों के सपने को साकार करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि शासन प्रशासन जनता के बीच पहुंचकर उनकी अनेक समस्याओं और मांगों को सुनने के साथ ही निराकरण करने की दिशा में सार्थक कार्यवाही कर रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत सभी तरह की समस्याओं का निदान एक ही मंच पर किया जा रहा है। विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीणजनों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीणजनों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण होने से ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने सुशासन  कहा कि सुशासन तिहार जैसे अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन होने से एक ही मंच पर अनेक प्रकार की समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर निदान कर जनता को राहत पहुंचाया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए कारगार साबित हो रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनता के हितों को प्राथमिकता में रखकर कार्य करने कहा।

        समाधान शिविर में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों का वास्तविक निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों, समस्याओं का निराकरण कर लाभान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाना संभव नहीं है, ऐसे आवेदनों के लिए समय सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कलस्टर वार प्राप्त आवेदनों पर विभागीय कार्यवाही किया जाकर ग्रामीणजनों को लाभान्वित कर अवगत कराया जा रहा है।

      कलेक्टर ने यहां शिविर में पहुंचकर स्टॉल निरीक्षण की। संबंधित विभाग के अधिकारियों से उनके यहां आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।  कलेक्टर ने जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आमजनों से प्राप्त सभी आवेदनों का बारीकी से परीक्षण करें और लाभांवित करें। आज आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया।

        कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री लखन कलामें, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भारती चन्द्राकर, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद पंचायत मोहला सीईओ श्रीमती केशवरी देवांगन, सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।