ऊपरवाह _ हरियाली बाहिनी नीर और नारी जल यात्रा जन आंदोलन होते दिख रहा है, ग्राम पंचायत एवं ग्राम संगठन के संयुक्त प्रयास से गांव गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोग जुड़ रहे है,अधिकतर गांव में पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, उसके साथ ही गर्मी भी पड़ रहा है, पेड़ की कमी की एहसास हो रहा है , समय के मांग एवं लोगो की आवश्यकता को देखते हुए हरियाली बाहिनी नीर और नारी जल यात्रा का अभियान चलाई जा रही है, जिसमें महिलाएं आगे आकर कार्यक्रम का आयोजन कर रहीहै कल गुरुवार को ग्राम मूडपार, गिधवा, ऊपरवाह मे की गई, कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन यादव, सी`.ई.ओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह हरियाली बाहिनी अभियान प्रमुख शिव कुमार देवांगन, जानिया साहू , सरपंच मुड़पार सुनीति साहू, गिधवा सरपंच खुमान, ऊपरवाह सरपंच सुनीता साहू , क्षेत्रीय समन्वयक नीती शर्मा,prp गिरजा तारम उपस्थित रहे जल यात्रा में पद्मश्री फूलबासन के साथ सुरुचि सिंह शामिल होकर जल बचाने का संदेश देते हुए रैली की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि आज से पानी बचाने कमर कस ले नहीं तो आने वाले समय में पछतावा के अलावा कुछ नहीं मिलेगा इसलिए में अपनी बहने को गांव गांव में जल यात्रा कर सभा के माध्यम से कौन कौन से उपाय कर सकते है उसे विस्तार से बताने आई हु, उन्होंने हर दीदी के यहां सोखता गड्ढा बनाने जोर दिया गया साथ ही गांव में नाला बंधान, डबरी, परकोलेशन टैंक सभी के सहयोग बनाए तभी पानी की संकट से निजात पाई जा सकती है शिव देवांगन ने कहा की गांव गांव में हरियाली बाहिनी बनाई जा रही जिसके द्वारा पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाने तक सहयोग करेंगे उसके साथ ही गांव में जितने भी देशी आम जो 1 से 5 वर्ष के है उसमें ग्राफ्टिंग करेंगे ताकि उच्च क्वालिटी का आम मिल सके कार्यक्रम में मां बम्लेश्वरी समूह, बिहान समूह, कैडर, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामवासीगण उपस्थित रहे