रिसाली।भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर श्री परशुराम विप्र सेवा समिति भिलाई-दुर्ग द्वारा 29 व 30 अप्रैल को दो दिवसीय श्री परशुराम चौक,मैत्री नगर रिसाली में आयोजित किया गया है। 29 अप्रैल को महाराष्ट्र ब्राह्मण जागृति सभा द्वारा विशाल शोभायात्रा बाइक रैली के माध्यम से हुडको सेक्टर भिलाई से श्री परशुराम चौक,मैत्री नगर तक निकाली जाएगी। यहां पर भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना कर महा आरती का आयोजन होगा । 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर श्री परशुराम चौक मैत्री नगर पर रिसाली में नगर निगम के सफाई कर्मियों का सम्मान किया जायेगा। साथ ही आम राहगिरो के लिए जलजीरा,आम पना, शरबत की का वितरण होगा। सन्ध्या 6 बजे से मारुति मानस मंडल द्वारा "भजन संध्या" प्रस्तुत की जायेगी ।इसके पश्चात महाभोग का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी श्री परशुराम विप्र सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक अनिल मिश्रा के द्वारा दी गई|