प्राकृतिक रंगो के साथ मनाये वैदिक होली...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगाव : स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के सदस्यों द्वारा वैदिक होली खेलने का लिया संकल्प युवा जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू ने बताया कि भारतीय संस्कृति मे हर पर्व त्यौहारो का विशेष महत्व होता है| ठीक इसी तरह होली का पर्व एक पुनीत पर्व है| भेदभाव को मिटाकर आपसी प्रेम भाईचारा व सदभाव प्रकट करने का अवसर है| अपने अंदर के दुर्गुणों तथा कुसंस्कारों की आहुति देने का यज्ञ है |होली का पर्व बहुत प्राचीन है| यह कब से शुरू हुआ इसका पक्का प्रमाण इतिहास कारों को अब तक नहीं मिल पाया पर सभी ने स्वीकार किया है कि इन उत्सवों के पीछे ऋषि मुनियों को बहुत गहरी समझ छुपी हुई है| युवा जागृति मंच के समस्त पदाधिकारीगण सदस्य सभी से निवेदन करता है कि कैमिकल युक्त रंगो से बचे प्राकृतिक रंगों से दिल खोलकर होली खेले जीवन साहू ने आगे बताया कि होली पर्व धूम धाम से मनाये पर कुछ विशेष बातो को ध्यान रखें प्राकृतिक रंगों का उपयोग अवश्य करे इससे आपके शरीर में कोई नुक़सान नहीं होगा प्लाश के फूलो के रंगों से होली खेलने चाहिए आज के युग में युवा पीढ़ी ख़तरनाक रसायनिक रंगो की अंधाधुंध उपयोग कर रहे है जिसके चलते स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है| सभी रासायनिक रंग शरीर के लिए हानिकारक है|प्राकृतिक रंग घर पर भी बना सकते जैसे लाल रंग घर पर भी बना सकते है|जैसे लाल रंग बनाने के लिए दो चम्मच चंदन पाउडर और लाल अनार के छिलके को पानी में उबालने से सुंदर लाल रंग तैयार हो जाता है|काले रंग के लिए आवला चूर्ण को लोहे के बर्तन पर रात भर भीगा देने से तैयार हो जाता है जामुनी रंग के चुकंदर को पानी में उबालकर पीसकर पाउडर बना लें और मेहँदी का पाउडर को गेहूँ आटे में समान मात्रा में मिलान से तैयार हो जाता है सूखा पीला रंग के लिए पीसी हल्दी वि बेसन मिला देने से तैयार होता है इस प्रकार प्राकृतिक रंग के साथ वैदिक होली मना कर अपने व परिवार दोस्तों के स्वास्थ की रक्षा करे|इस प्रकार कई वर्षों से स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के द्वारा वैदिक होली खेलते आ रहे है और लोगो को भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है|मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू ,संरक्षक संजय शर्मा , रितेश यादव ,ज़िला अध्यक्ष आदित्य पराते ,शहर अध्यक्ष एस के देवांगन , एवं सभी ज़िले के सम्मानित सदस्यो पदाधिकारीयो द्वारा होली पर्व की समस्त प्रदेश वासीयो को शुभकामनाये प्रेषित किया|