जिला सेन समाज महिला प्रकोष्ट द्वारा आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जायेगा...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

नवनिर्वाचित महापौर होंगे शामिल...

 राजनांदगाव : ज़िला राजनांदगाव मे सर्व सेन समाज महिला प्रकोष्ट के नेतृत्व मे जिला सेन समाज के सुंयुक्त तत्वधान द्वारा ""अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस"" आज मंगलवार, दिनांक 11.3.25 को सुबह 10 बजे से, गांधी सभागृह, मुनिस्पल स्कूल ग्राउंड मे आयोजित किया गया है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए, जिला महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष  निशा श्रीवास ने कहा की यह जिला स्तरीय कार्यक्रम "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शसक्त नारी सम्मान" के थीम मे आयोजित है। जिसमे मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित महापौर  मधुसूदन यादव जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री मोना सेन जी, तथा दुर्ग संभाग की सभी जिला महिला प्रकोष्टों की अध्यक्ष क्रमशः   भिनेश्वरी सांडील्य जी बालोद, संतोषी सेन जी चौकी,  दुर्गा श्रीवास जी कवर्धा,  प्रभा सेन जी खैरागड़, और महानगर दुर्ग की जिला अध्यक्षिका शामिल होंगी।जिला मीडिया संयोजक इन्द्रद्वीप हीरा सेन ने आगे बताया की जिला सेन समाज के पदाधिकारियों और अतिथियों के उपस्थिति मे सर्वप्रथम सुबह 10 बजे संत शिरोमणि सेन जी महाराज की पूजा अर्चना होगी। फिर अतिथियों का स्वागत, सम्मान और उद्भोधन होगा । इसके बाद  नाई समाज की न.पा.नि. चुनाव मे नवनिर्वाचित पार्सद नारी शक्ति का सम्मान, और सामाजिक, रचनात्मक क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नारी शक्तियों का सम्मान किया जायेगा और अंत मे प्रीति भोज द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी।जिला सेन समाज के जिला अध्यक्ष शेष नारायण शांडिल्य और  निशा श्रीवाश ने विनती की है की यह कार्यक्रम सर्व नाई समाज के नारी शक्तियों के मजबूती और उनके विकास के लिए किया गया सकरात्मक कार्य है। जिसमे आप सभी नारी शक्तियां, जिला के सभी प्रकोष्टो के  पदाधिकारीगण, कार्यकरनी सदस्य गण, और सामजिक बंधुओ अधिकाधिक संख्या के साथ कार्यक्रम मे सम्मलित होकर इसे सफल बनाये।