पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर बड़ी मात्रा में मिले नोट , गिनने के लिए लाई गई मशीन…

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। ईडी की टीम ने आज सोमवार की तड़के भिलाई स्थित भूपेश बघेल के निवास और उनके बेटे चैतन्य बघेल के घर पर छापेमारी की है। इसके अलावा टीम अन्य कई स्थानों पर कार्रवाई कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आवास पर बड़ी मात्रा रुपये मिले हैं। इसके बाद ईडी की टीम घर पर नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंची है। फिलहाल, कितना रुपये मिला है, ये जानकारी नहीं है। संभवत: शाम तक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। ईडी कागजों की जांच-पड़ताल कर रही है।