राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आठ प्रकरण में 32 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद 19 फरवरी 2025/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के आठ प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये कुल 32 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम घटौद निवासी 54 वर्षीय भूपसिंह कपिल की सर्पदंष से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन हेमबाई को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अमलीपदर तहसील के ग्राम धनौरा निवासी 10 वर्षीय शेषकुमार नागेष एवं 16 वर्षीय कस्तुरी नागेष की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन खोयेन्द्र नागेष को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रूपये तथा ग्राम घुमरापदर के 10 वर्षीय सयमनी कमार बांध के पानी से डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन राजोराम कमार को 4 लाख रूपये, ग्राम खजूरपदर के 28 वर्षीय मनीलाल नागेष की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर  मृतक के निकटतम परिजन अनुरसिंह को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। फिंगेश्वर तहसील के ग्राम पाली निवासी 40 वर्षीय तुकाराम यादव की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन दूरपति बाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार छुरा तहसील के ग्राम करकरा निवासी 31 वर्षीय वेद प्रकाश यादव आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन उर्वषी यादव को 4 लाख रूपये एवं ग्राम पक्तिया निवासी 43 वर्षीय देवसिंग निषाद की महानदी में डूबने से मृत्यु हो जाने कारण मृतक के निकटतम परिजन प्रतिमा निषाद को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।