डोंगरगढ़ राहुल ओझा :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के जिला पंचायत अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले में प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने राजनांदगांव 6 जिला पंचायत के प्रत्याशी समेत 3 जनपद पंचायत के बागी प्रत्याशियों को प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। उक्ताशय का आदेश आज सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जाहिर है कि जिले में इन 9 बागी प्रत्याशियों के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य तथा नेता अपनी ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को हराने में लगे हुए हैं । नागरिकों को ऐसे कार्यकर्ताओं पर भी कड़ी कार्रवाई कर पार्टी से निष्कासन का इंतजार है। जो पार्टी में रहते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का खुलेआम घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और उन्हें हराने में लगे हुए हैं।