ईव्हीएम प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों, वार्डों में शिविर लगाकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिले के विभिन्न स्थानों में ईव्हीएम प्रदर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग प्रक्रिया को सरल तरीके से जानकारी देने कहा। इसके साथ ही मतदाताओं को अपने मतदान का उपयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने मतदाताओं के जिज्ञासाओं का शत प्रतिशत निराकरण करने कहा। इस दौरान आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।सेक्टर अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नगरीय निकायों के मतदाताओं को ईव्हीएम के माध्यम से मतदान करने के संबंध में जागरूक करने एवं वोटिंग मशीन की जानकारी देने के लिए ईव्हीएम प्रदर्शन किया जा रहा है। ईव्हीएम प्रदर्शन के लिए नगरीय निकाय के वार्डों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है तथा मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जिनके द्वारा आम नागरिकों को ईव्हीएम संचालन का प्रदर्शन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही। साथ ही मतदाताओं की जिज्ञासाओं का निराकरण भी किया गया। मतदाताओं को मतदान तिथि और समय के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। वोटिंग मशीन प्रदर्शन एवं जागरूकता अभियान नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी वार्डों में किया जा रहा है।