राजनांदगांव :- तुमड़ीबोड़ ग्राम समीप ग्राम खैरी में नव किरण सामाजिक संस्था एवं समस्त ग्रामवासी के सहयेाग से बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मानस सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। जिसमें १७ मानस मंडली को आमंत्रित किए है। प्रथम दिवस सत्यम् शिवम् मानस मंडली काचरी खैरागढ़, राम किंकर मानस परिवार अहिवारा, कबीर मठ नादिया दर्री धमतरी, भिंभोरी बेरला, मोतिमपुर, धमतरी, सिंघोला, सरायपाली, महासमुन्द्र , रेवाडीह राजनांदगांव द्वितीय दिवस सुश्रृंगार मानस परिवार गातापार अभनपुर, रेंगाकठेरा, गुण्डरदेही, कपसदा, पीररछेड़ी, परसाडीह बालोद, उमरगाँव , सिवाहा नगरी, रूदगांव, डांडेसरा बालोद की मंडली अपनी प्रस्तुति देगें, मानस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विद्याविलास श्रीवास्तव(सेवा निवृत्त आ. चि. अधि.), डॉ. इंदल पटेल, अगनु राम यादव, धनंजय झा, हीरा लाल साहू, मामेस साहू, ग्राम पटेल पुरूषोत्तम वर्मा, समापन समारोह के मुख्य अतिथि जागृति चुन्नी यदु जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव, अध्यक्षता संजय झा, मोहित पटेल, दिनेश वर्मा,जनपद सदस्य मीनाक्षी देशलहरे, मोहन पाल, विजय सिन्हा, तेजराम साहू, पोखराज पाल, एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक के उपस्थिति में होगा इसी दिन राजाभानुपरी, आरगाँव में मानस सम्मेलन आयोजित है |