राजनांदगाँव/ २३ जनवरी २०२५ को शहीद रामाधीन गोड़ शहादत दिवस जिला आदिवासी गोड़ समाज राजनांदगाँव के तत्वाधान में सुबह १० बजे कार्यक्रम प्रारंभ बूढ़ादेव की पूजा शहीद रामाधीन गोड़ के तैलचित्र के पूजा अर्चना के समाज प्रमुखों द्वारा प्रांरभ किया जायेगा । कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज सेवीगण, छात्रगण, किसान मजदूर समाज के उपस्थित होंगे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष विधानसभा छ.ग., मान. संतोष पाण्डे जी सांसद, मान. अभिषेक सिंह जी पूर्व सांसद, मान. मधुसूदन यादव जी पूर्व सांसद उपस्थित होंगे ।
छ.ग. के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन है । अधिकाधिक संख्या में मोहला, छुरिया डोंगरगांव, डोंगरगढ़ खैरागढ़ से सामाजिक बन्धु उपस्थित होगे । कार्यक्रम का आयोजन नीलकंठ गढ़े अध्यक्ष गोड़ समाज राजनांदगाँव ।