खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगाँव| खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य युवा महोत्सव दिनांक- १२ से १४ जनवरी २०२५ में शास.पूर्व माध्य.शाला रेवाडीह जिला- राजनांदगाँव की शिक्षिका एवं सुप्रसिद्ध लोक गायिका सपना सिंह लोक गायन प्रतियोगिता में निर्णायक के लिए चयनित हुई । जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से आए प्रतिभागियों ने लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुती दी । लोक गायिका सपना सिंह की इस उपलब्धी पर राजनांदगांव  जिला गौरवान्वित है । ०४ वर्ष की आयु से ही वे अपने नाना जी स्व. जी.पी. रजक जी के निर्देशन में लोककला की बारीकियां सीखी साथ ही  रजनी रजक जी के साथ वो लोक गाथा ढोलामारू के गायन में भी पारंगत है उन्होनें खैरागढ़ इंदिराकला संगीत विश्वविद्यालय से क्लासिकल म्यूजिक में एम.ए. की शिक्षा ग्रहण की है साथ ही वे १०००, से भी अधिक मंचीय प्रस्तुती दे चुकी है लोकगायिका के साथ-साथ वे छत्तीसगढ़ी गीतों की रचना भी करती है । २००४ एवं २००५ गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में भी वे अपनी प्रस्तुती दे चुकी है।