डोंगरगढ़ - मड़ई-मेले के नाम पर लाल बहादुर नगर क्षेत्र मे बढ़ी विद्युत चोरी की घटना

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राज्य सरकार द्वारा बिजली चोरी की घटना को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर नए-नए प्रयोग करते हुए जिसके तहत बिजली के खुले अल्मुनियम तारों को हटाकर हाईटेक केबल वायर लगाए जा रहे हैं घरों में इस स्मार्ट मीटर भी लगाए जा रहे हैं ताकि विभाग को होने वाले भारी भरकम राजस्व की हानि से बचाया जा सके वहीं दूसरी और राज्य सरकार की इस योजना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी ही पलीता लगाते नजर आ रहे हैं ताजा मामला।    डोंगरगांव  विधानसभा क्षेत्र के तहसील लाल बहादुर नगर के ग्राम पंचायत मक्का टोला का है जहां पर मंड़ई-मेल कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों द्वारा विद्युत पोल से बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का दृश्य देखा गया। इस मामले पर L.B नगर के कनिष्ठ अभियंता से संपर्क करने पर अपनी अनुपस्थिति का हवाला देते हुए टेक्नीशियन वितरण संदीप बात करने को कहा कि विद्युत चोरी की घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है पर्याप्त कर्मचारियों की संख्या कम की होने की वजह से हम क्षेत्र का मुहाना करने मे  असक्षम है । उन्होंने बिजली चोरी की घटना को गलत बताया लोगों से डीसी कनेक्शन लेने की अपील भी की गीत भक्तों पर समय-समय पर अवैध विद्युत कनेक्शन के खिलाफ कार्यवाही की जाती है।