छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय पेन्शनर्स संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डी सी जैन के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि राम बहोरन तिवारी, अजय यादव, बी डी सोनवानी, राम कुमार लोधी ने माननीय अरुण साव जी, मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास से उनके रायपुर निवास में भेंट कर नगरीय निकाय पेन्शनरों की कठिनाइयों एवं महत्वपूर्ण समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए दो माँग पत्र सौंपा गया। माननीय अरुण साव जी ने संघ की माँगों पर विचार कर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात् प्रांताध्यक्ष डॉ जैन के साथ प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष माननीय रमन सिंह जी से उनके स्पीकर निवास में भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए दो ज्ञापन सौंपे गए। उन्होंने संघ के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। प्रांताध्यक्ष जैन द्वारा संघ के प्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनने के लिए डॉ रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।