प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा की अंतिम तिथि मे हुई वृद्धि

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा की अंतिम तिथि मे 15 जनवरी 2025

बेमेतरा 09 जनवरी 2025ः- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन हेतु वर्ष 2023-24, 2024-25 से 2025-26 तक के लिए विभागीय अधिसूचना 25 जुलाई 2023 को जारी की गई है। जिसमें मौसम रबी वर्ष 2024-25 हेतु बीमा आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 निर्धारित की गई थी। जिसमें भारत सरकार कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, कृषि सहकारिता एवं कृषक कल्याण विभाग नई दिल्ली तथा राज्य शासन एतद् द्वारा रबी वर्ष 2024-25 हेतु ऋणी कृषकों के लिए बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 में वृद्धि करते हुए 15 जनवरी 2025 किया गया है। बेमेतरा जिले के कृषक बन्धुओं से अपील है कि बीमा की निर्धारित अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 के पूर्व फसल बीमा कराना सुनिश्चित करे।