राजनांदगांव 30 दिसम्बर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह नवम्बर 2024 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 27 दिसम्बर 2024 से 16 जनवरी 2025 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 30 दिसम्बर को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर चिखली में, महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये हास्पिटल परिसर शंकरपुर में, 31 दिसम्बर को डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड नं. 12 के लिये बापू प्राथमिक शाला स्टेशन पारा में व गौरी नगर वार्ड नं. 13 के लिये सार्वजनिक मंच गौरी नगर में एवं 2 जनवरी को डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिये राम मंदिर बी.एन.सी. मिल के पास में, ठा. प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिये ठा.प्यारेलाल स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर का आयोजन किया जायेगा।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह नवम्बर 2024 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे|