डोंगरगढ़ - मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित सुदर्शन चौक में सड़क दुर्घटनाओं में दिनों दिन वृद्धि देखी जा रही है। स्थानीय सड़क मार्गो में अतिव्यस्त माने जाने वाले इस मार्ग से मुसरा होते हुए राजनांदगांव भी जाया जाता है। यानी यह सड़क मार्ग डोंगरगढ़ को दो जिलों से जोड़ने वाला सड़क मार्ग है । इस सड़क मार्ग में उचित प्रशासनिक व्यवस्था न होने के कारण आए दिन गंभीर दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है। ताजा मामला इस प्रकार है दिलीपपुर (खैरागढ़) निवासी युवक समेत दो महिलाएं सुबह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जिससे 1 महिला के पांव में गंभीर चोट लगने से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ मे भर्ती कराया गया।