राजनांदगांव : शहर के गौरव पथ स्थित आडिटोरियम में वृंदावन से पधारे रास लीला मंडली द्वारा कृष्ण लीला महारास का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रोजाना दोपहर 3 : 30 बजे से आयोजित होने वाले कृष्ण लीला महारास की शहर मे तीन दिनों तक मनोहारी छटा बिखरी रहेगी ।शहर के आडिटोरियम में आयोजित भगवान कृष्ण की मनमोहक लीला व महारास को देखने के लिए बड़ी संख्या श्रद्धालु-भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसके आयोजन कर्ता शहर के युगल उपासना मंडल / कस्तूरबा मंडल व आराधना मंच द्वारा बताया गया कि कृष्ण लीला के निर्देशन कर्ता वृंदावन के रासबिहारी जी है। उनकी पूरी टीम द्वारा पूरे साज-सज्जा के साथ भगवान कृष्ण के मनोहारी लीलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका शारदा तिवारी ने बताया पूरी तरह निशुल्क किए जा रहे इस धार्मिक आयोजन के लिए डॉ एस०के० अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी किरण अग्रवाल का विशेष सहयोग बना हुआ है। वहीं इसकी संस्थापिका आशा अग्रवाल का इस कार्यक्रम के प्रति विशेष स्नेह बनाए हुए है। आज मंगलवार 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित उक्त कार्यक्रम रोजाना दोपहर 3 : 30 बजे से 6 : 30 बजे तक चलने वाला यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क है। कार्यक्रम की संरक्षिका शारदा तिवारी ने सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु जनों को उक्त कार्यक्रम का आनंद लेने अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।