सहदेव नगर में बहुप्रतीक्षित गार्डन का निर्माण प्रारंभ...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव : शहर में वार्ड विकास के लिए चर्चित वार्ड न.23 स्टेडियम वार्ड  के सहदेव नगर में  गार्डन का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ! क्षेत्र के निवासियो को लंबे समय से इस गार्डन निर्माण की प्रतीक्षा थी जिस हेतु पार्षद सुनीता अशोक फड़नवीस निरन्तर प्रयासरत थी इस कार्य के लिए स्थानीय विधायक डाक्टर रमनसिंह जी एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव जी का आभार जताया।आज सहदेव नगर में पार्षद सुनीता अशोक फडणवीस की उपस्थिति व भूपेंद्र कौर जी की आतिथ्य में  विधिविधान से पूजा अर्चना कर  गार्डन निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया इस अवसर पर सीमा झा,सिमरन बग्गा, मेश्राम,  सुषमा राव, रेणु झा,उषा मेश्राम व अन्य लोग उपस्थित थे! निर्माण किये जा रहे इस गार्डन को   केवल महिलाओ व बच्चों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा यह शहर का पहला ऐसा गार्डन होगा जो केवल महिलाओ के लिए ही उपयोगी होगा!  इसे  आक्सीजन पार्क के रूप  मे  डेवलप  किया जाएगा लाइट से सुशोभित होगा एवं   बेकिंग के लिए एक्यूप्रेशर प्लेट लगायी  जायेगी उल्लेखनीय है की पार्षद के निरन्तर प्रयास से  इस गार्डन हेतु 25 लाख की राशि स्वीकृत हुई है | पार्षद सुनीता अशोक फड़नवीस ने बताया की विवेकानंद नगर,निलगिरी पार्क, कुंजविहार एवं गायत्री कालोनी के साथ साथ अन्य क्षेत्रो में  डामरीकरण,सिमेंट रोड, नाली निर्माण हेतु 1.25 करोड़ से अधिक राशि  की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है! स्वीकृति उपरांत प्रथम चरण में कविता कॉम्लेक्स रोड एवं  प्यारेलाल चौक से रॉयल किड्स स्कूल मार्ग  पर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा! वार्ड में प्रमुख मार्गो के डामरीकरण हेतु लगभग 90 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है जिससे  अभी कार्य होना है! सहदेव नगर में पार्षद निधि से 10 लाख   का सीमेंटीकरण  का कार्य किया गया है एवं पार्षद निधि से शिवमंदिर के समीप  टीन शेड  व  हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में प्रतीक्षालय का निर्माण किया जायेगा एवं निलगिरी पार्क में अतिरिक्त कमरे का निर्माण होगा!सुनीता अशोक फड़नवीस ने स्टेडियम वार्ड में अब तक हुए कार्यो को लेकर यह बात भी स्वीकार की है कि  मेरे कार्यकाल में   कोरोना काल  के समय सबसे घटिया और गुणवत्ताविहीन कार्य गायत्री कालोनी, विवेकानन्द नगर, निलगिरी पार्क,कुंज विहार कालोनी  में किया गया डामरीकरण का कार्य है! यह डामरीकरण का कार्य  पूर्णतःभरस्टाचार का भेंट चढ़  गया! जनप्रतिनिधि का दायित्व निभाते हुए ठेकेदार द्वारा किये गए घटिया डामरीकरण की शिकायत मैंनेअनेक बार की किन्तु निगम द्वारा ठेकेदार को सहयोग करते हुए निगम ने कार्य का पूर्ण भुगतान कर दिया जो की दुर्भाग्य की बात है और तो और घटिया डामरीकरण को जानते हुए भी सुधारने का प्रयास निगम व ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया! मेरे क्षेत्र में हुए ऐसे गुणवत्ताविहीन कार्य के लिए मैं खेद प्रकट करती हूँ! सुनीता अशोक फड़नवीस ने कहा की उनके कार्यकाल में वार्ड में आवश्यक विकास के कार्य हुए है सभी खाली जगहों पर आवश्यकता के अनुरूप गार्डन निर्माण का कार्य हो चुका है मेरी पहली प्राथमिकता यही रही जिससे की किसी प्रकार के अतिक्रमण से भी भूमि को बचाया जा सके साथ ही नागरिको को सुविधा मिले व वार्ड की सुन्दरता बढ़े!