राजनांदगाँव- राष्ट्रीय मजदूर (कांग्रेस) राजनांदगाँव के शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र देवांगन ने यह आरोप लगाया हैं कि जब से केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी हैं और छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णू देव साय की सरकार बनी है तब से जनता त्रस्त है 2014 लोकसभा चुनाव के समय जो भी वायदे, घोषणा पत्र, या भाषण में कहा गया था वह सब जुमला साबित हूआ है न अच्छे दिन आये, न देश के यूवा बेरोजगारों को हर साल 2 करोड़ नौकरी मिली न किसी के खाते में 15 लाख आये, न किसानों का आय दोगूना हूआ, न देश की महिला सूरक्षित, सशक्त, आत्मर्निभर बनी, न चीन को लाल आँख दिखाए, न पाकिस्तान का 1 सर के बदले 10 सर लाये और भी बहूत से जूमले वादे किये थे आज 10 वर्षो से भी ज्यादा समय हो गये महंगाई का जो आलम रहा है जिससे हर वर्ग के लोगों का कमर टूट गया है अमीर वर्ग के लोग मध्यम वर्ग हो गये, मध्यम वर्ग के लोग गरीब हो गये, और गरीब वर्ग के लोग बद से बदतर हो गये गये तभी तो 400 पार का नारा देने वाले 240 में ही सिमट गये देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को 2024 लोकसभा चुनाव में नाकारा है वही हाल विष्णू देव साय सरकार का है मात्र 10 महीने हूए हैं विकास कार्य एक भी नही किये हैं राज्य के हर वर्ग के लोग चाहे किसान, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, शासकीय कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, शिक्षक, चिकित्सक, पटवारी संघ, धान खरीदी करने वाले सोसायटी कर्मचारी, दस्तावेज लेखक संघ, मजदूर संघ, हर वर्ग त्रस्त है।