युवा जागृति मंच द्वारा मनाया गया गोपाष्टमी

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के युवाओं द्वारा शनिवार को गोपाष्टमी पर्व पर गौ माताओं की पूजा अर्चना की गई युवा जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू ने बताया कि आज मंच के सदस्य द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर गौ माता की पूजा अर्चना कर  गौ माता को ग्रास और रोटी तथा गुड खिलाई गई गोपाष्टमी के दिन गौमाता का विशेष पूजन भी किया किया गया साहू ने गोपाष्टमी की महिमा बताते हुए कहा कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि  को गोपाष्टमी तिथि कहा जाता है स्कंद पुराण के अनुसार गौ माता में सर्व तीर्थों और सर्व देवताओं का निवास बताया गया है कि देशी गाय के दर्शन से पवित्रता आती है पापो का नाश होता है गाय की चरण रज का तिलक करने से भाग्य की रेखा बदल जाती है गाय की परिक्रमा करने से मनोकामना सिद्धि होती है धन  स्थिर होता है तथा सौभाग्य की वृद्धि होती है

युवा जागृति मंच के सभी सदस्यों द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सभी गौ पालको से निवेदन किया जाता है कि अपने पशुओं को गौ शाला या घर पर सुरक्षित रखे सड़को में घूमने व बैठे रहने देने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है जिसमे पशुओ के साथ साथ आम जन मानस को भी जान जोखिम में डालने का नुकसान होता है,,इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू, गौरव मंत्री,भारत देवांगन,हरीश साहू,ललित आदि उपस्थित थे