भिलाई |सांसद विजय बघेल एवं विधायक देवेंद्र यादव के घर के कुछ ही दूरी पर है टाउनशिप ऑफिस और उसके सामने है जयंती स्टेडियम व भिलाई क्लब.इस मैदान में शाम को देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करने आते हैं. जब वे मैदान में अभ्यास के लिए आते हैं तो उनका स्वागत मैदान में शराब की खाली बोतलें दोड़ते हुए पैरा में मिलती है. असमाजिक त त्व वहां वॉक पर आए लोगों एवं खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि पुलिस की 112 गाड़ी वहां रहने के बाद भी शाम को असमाजिक तत्व वहां नशा करते हैं.
‘आम आदमी पार्टी’ के जसप्रीत सिंग ने कहा कि-
सेक्टर-6 भिलाई नगर थाने को समय-समय पर कारवाई करना चाहिए. कोई भी आम नागरिक उनसे उलझना नहीं चाहता और आपकी 112 पुलिस गाड़ी में बैठी टीम क्या कर रही है? उनको भी तो सब दिख रहा है. आम नागरिक शिकायत क्यों करें? पुलिस को स्वयं से अपने कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए, वो क्यों नहीं करती?‘आम आदमी पार्टी’ ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए लिखा है कि युथ वहां रोज दारू पीते हुए मिल जायेंगे, पुलिस को इसके लिए समय-समय पर कारवाई करने की आवश्यकता है.