जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 5 नवम्बर को मुख्य अतिथि होंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद 04 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवम्बर 2024 को जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में राज्योत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति शाम 4 बजे शुरू होगी। शाम 5 बजे मुख्य कार्यक्रम अंतर्गत अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन होगा। शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक नितिन दुबे स्टार नाइट रहेगा। उनके द्वारा शाम 8 बजे छत्तीसगढ़ी एवं भक्ति गीत संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार शाम 7 बजे शारद अग्रवाल भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।