अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड के बरही विधानसभा के नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्ति किए जाने पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख बरही विधानसभा पहुंची लोगों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया, झारखंड के सीनियर कोऑर्डिनेटर मोहन मरकाम जी से मुलाकात हुई, साथ ही माननीय सांसद तारिक अनवर जी एवं अन्य प्रमुखों से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा किया उसके पश्चात बरही क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया और चुनाव के लिए आगे काम करने के लिए कांग्रेस अधिक मतों से जीतने के लिए प्रोत्साहित किया और इसके साथ ही बरही एवं चौपारण क्षेत्र में जाके बैठक लेकर वोटर मतदाताओं को प्रेरित किया एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर काम करने के लिए प्रेरित किया और बूथ स्तर पर बूथ गठनो की जानकारी लिया, इस जिम्मेदारी के लिए माननीय लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, एआईसीसी के माननीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का आभार एवं छ. ग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद प्रेषित किया।साथ में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं लोकसभा ऑब्जर्वर छाया वर्मा जी उपस्थित रही।