दुर्ग : शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था से लोगों को ठंड से मिल रही राहत

त्वरित ख़बरें - अलाव की व्यवस्था होने से रात्रि में आवागमन करने वाले मुसाफिर, ऑटो एवं रिक्शा चालकों तथा फुटपाथों पर रात गुजारने वालो को राहत मिलेगी।

दुर्ग : शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था से लोगों को ठंड से मिल रही राहत

दुर्ग/ दिसम्बर। नगर पालिक निगम। बर्फीली हवा से क्षेत्र के तापमान में गिरावट होने के साथ ठंड में काफी वृद्धि हो गई है। इसको ध्यान में रखते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर नगर निगम अतिक्रमण विभाग एवं उड़नदस्ता टीम द्वारा निरन्तर दुर्ग शहर के प्रमुख चौक-चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है जिससे जरूरतमंदों को ठंड में राहत मिल रही है। नगर निगम द्वारा अलाव जलाने के लिए इन स्थानों पर लकड़ी और गोठान में निर्मित गोबर के लकड़ी की व्यवस्था की गई है।

अलाव की व्यवस्था होने से रात्रि में आवागमन करने वाले मुसाफिर, ऑटो एवं रिक्शा चालकों तथा फुटपाथों पर रात गुजारने वालो को राहत मिलेगी। नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।रेल्वे स्टेशन,नयाबस स्टैंड, 

जिला चिकित्सालय,इंदिरा मार्केट इन प्रमुख इलाको में निरन्तर राहगीरों को ठंड से राहत देने के लिए अलाव जलाने की जिम्मेदारी उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और सफाई दरोगा राजू सिंग को दी गई है।